Homeपाकुड़अबुआ आवास के 1500 लाभुकों का धूमधाम से कराया गया गृह प्रवेश
Maqsood Alam
(News Head)

अबुआ आवास के 1500 लाभुकों का धूमधाम से कराया गया गृह प्रवेश

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले में नवनिर्मित डेढ़ हजार अबुआ आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश धूमधाम से कराया गया। इस दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा। लाभुकों के चेहरे पर मुस्कान खिली हुई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में लाभुकों का गृह प्रवेश हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों की खास मौजूदगी रही। पाकुड़ सदर में विधायक निसात आलम की खास मौजूदगी में गृह प्रवेश का शुभारंभ हुआ। सदर प्रखंड के नरोत्तमपुर पंचायत के संताली रामचंद्रपुर गांव में नवनिर्मित अबुआ आवास गृह प्रवेश कराया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

संताली रामचंद्रपुर गांव में अबुआ आवास योजना के चार लाभुकों को पक्का मकान मिला था। इन लाभुकों को गृह प्रवेश के दौरान विधायक निसात आलम के साथ उपायुक्त मनीष कुमार तथा उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, कांग्रेस प्रदेश सचिव सेमीनूल इस्लाम, जिला महासचिव अर्धेंदु शेखर गांगुली, देबू विश्वास, मुखिया मुजिबुर रहमान, झामुमो नेता हबिबुर रहमान एवं मुखिया सहित पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। मौजूद सभी ने संयुक्त रूप से लाभुकों के नवनिर्मित अबुआ आवास का फीता काटकर तथा नारियल फोड़ कर गृह प्रवेश कराया गया। लाभुकों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार जताया। कहा कि हम लोगों के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं था। कच्चे मकान में किसी तरह गुजर बसर करते थे। सरकार के मदद से आज हम लोगों के पास पक्का मकान है। इसके पश्चात विधायक निसात आलम, उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments