Homeपाकुड़झामुमो कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय हांसदा व केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को...
Maqsood Alam
(News Head)

झामुमो कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय हांसदा व केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को दी बधाई

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजमहल सांसद विजय हांसदा एवं केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को न्यूज चैनल और समाचार पत्रों के माध्यमों से पार्टी का पक्ष रखने वाले पैनल में जगह मिलने पर पाकुड़ के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पाकुड़ जिला कमेटी से लेकर प्रखंड एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय हांसदा और केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मिली जानकारी के मुताबिक सांसद विजय हांसदा तथा केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को उस पैनल में जगह मिली है, जिसमें पार्टी के निर्णयों, कार्यक्रमों एवं सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों तथा समाचार पत्रों के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखेंगे।

इसके लिए बनाए गए पैनल में जगह मिलने पर सांसद विजय हांसदा और केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को पाकुड़ जिला समिति की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी गई है। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव माईकिल मुर्मू ने सांसद विजय हांसदा और केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को बधाई दी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि सांसद विजय हांसदा जी और केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा जी संथाल परगना के चाणक्य के नाम से जाने जाते है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इधर नगर समिति के साथ-साथ सभी प्रखंडों के प्रखंड समिति, पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए सांसद विजय हांसदा और केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments