Homeपाकुड़पाकुड़ प्रखंड व माय भारत युवा केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ प्रखंड व माय भारत युवा केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर

युवाओं को मौलिक अधिकार,कर्तव्य और नि:शुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़।झालसा रांची के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान में युवा विधिक साक्षरता माह के तहत पाकुड़ प्रखंड परिसर एवं माय भारत युवा केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनके मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, नि:शुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डालसा के अधिकार मित्र सह पीएलवी कमला राय गांगुली,नसीम अंसारी, माय भारत युवा केंद्र के सहायक नूर आलम अंसारी,इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेडएच विश्वास सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

युवाओं को दी कानूनी सहायता की जानकारी—-

पीएलवी कमला राय गांगुली ने बताया कि अगस्त माह को युवाओं में कानूनी साक्षरता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष रूप से समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देना जरूरी है,ताकि वे किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में अपने अधिकारों को समझ सकें।उन्होंने कहा कि सुविधा डेस्क के माध्यम से युवाओं को निवारक कानूनी परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि नि:शुल्क,सुलभ और समय पर कानूनी सहायता जमीनी स्तर तक पहुंच सके।

नालसा-झालसा योजनाओं और पीड़ित मुआवजे की जानकारी

पीएलवी नसीम अंसारी एवं नीरज कुमार राउत ने युवाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता,नालसा एवं झालसा की विभिन्न योजनाओं, कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और पीड़ित मुआवजा योजना के बारे में जानकारी दी।उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी कानूनी परेशानी की स्थिति में घबराने के बजाय विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करें।

शिक्षा और खेल पर भी दिया जोर

इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेडएच विश्वास ने युवाओं को शिक्षा के साथ खेलकूद और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेल और स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी है।कार्यक्रम के दौरान माय भारत युवा केंद्र की ओर से युवाओं को फुटबॉल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही युवाओं से कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने की अपील की गई।कार्यक्रम में डालसा के प्रतिनिधि, माय भारत युवा केंद्र के सहायक, इंडियन नेशनल एसोसिएशन के पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा वर्ग से रुकैया खातून,अमीना खातून,नबीला खातून, जिन्नतुन बीवी, आलियारा खातून, हाजरा बीवी, सुनीता मुर्मू, राकीम खातून, कमला कर्मकार, वहीदा खातून और फजर शेख सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments