Homeपाकुड़झिकरहटी पूर्वी पहुंचे तनवीर आलम, मूलभूत सुविधाओं और एसआईआर कार्यों का लिया...
Maqsood Alam
(News Head)

झिकरहटी पूर्वी पहुंचे तनवीर आलम, मूलभूत सुविधाओं और एसआईआर कार्यों का लिया जायजा

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने मंगलवार को सदर प्रखंड के झिकरहटी पूर्वी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। अपने जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने इस्लामपुर, सीतारामपुर, साकारघाट और चांदपाड़ा गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी स्थानीय समस्याओं को करीब से समझा।

जनसमस्याओं और एसआईआर पर गहन मंथन

भ्रमण के दौरान डॉ. तनवीर आलम ने वर्तमान में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल आपूर्ति, पीसीसी सड़क व नाला निर्माण तथा ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। प्रदेश महासचिव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े इन सभी मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रमुखता से उठाकर शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित हो हिफ़्जुल शेख पार्टी में शामिल

दौरे के दौरान कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर इस्लामपुर निवासी हिफ़्जुल शेख ने पार्टी का दामन थामा। डॉ. तनवीर आलम ने उन्हें पारंपरिक पट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, मुखिया नारगिस सुल्ताना, पंचायत अध्यक्ष नजरूल इस्लाम, अतिउर रहमान, डॉ. जोहरुल इस्लाम, आफताब आलम, अनिकुल आलम, नूर इस्लाम, टोनी आलम, सहमुद्दीन सके, वसीम शेख, हिफजुल इस्लाम, अब्दुल सल्लम, मुकुल शेख, मुजाहिद उल इस्लाम, शमीम अख्तर, सोफिकु शेख, मिथुन शेखर और ईसा शेख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments