Homeपाकुड़एसपी अनुदीप सिंह अमड़ापाड़ा पहुंच व्यवसाईयों से मिले, सुरक्षात्मक पहलुओं पर हुई...
Maqsood Alam
(News Head)

एसपी अनुदीप सिंह अमड़ापाड़ा पहुंच व्यवसाईयों से मिले, सुरक्षात्मक पहलुओं पर हुई चर्चा

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह मंगलवार को भी अमड़ापाड़ा पहुंचे। आभूषण लूट कांड के उद्भेदन एवं अपराध कर्मियों के धर-पकड़ सहित सुरक्षा के मजबूत इंतजाम की उम्मीद में हताश व असुरक्षित स्थानीय व्यवसायी और प्रबुद्ध जन थाने में एसपी से मिले। उन्हें उपरोक्त बिंदुओं के आलोक में एक मांग पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि विगत 2 सितंबर को किशुन वर्मा ज्वेलर्स में दिन के उजाले में हुई लाखों की राशि के लूटकांड का खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। वारदात में शामिल तीन अपराधकर्मियों में से एक की गिरफ्तारी भी अबतक नहीं हो पाई है। हालांकि एसपी और एसडीपीओ विजय कुमार जयसवाल के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम अपना काम कर रही है। केस नियमित रूप से फॉलो अप में है। जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। एसपी और एसडीपीओ सहित थाना प्रभारी पुलिस बल सहित अमड़ापाड़ा बाजार भी पहुंचे। पैदल मूव कर स्थिति का अवलोकन किया। लोगों से बात की । उन स्थानों का भी निरीक्षण किया जहां सीसी टीवी कैमरे लगने चाहिए।

व्यवसाईयियों की परेशानी से अवगत हुए एसपी, हाई क्वालिटी के सीसी टीवी कैमरे लगाने का किया अपील

इस घटना से बनी दहशत और असुरक्षा के माहौल से व्यवसाईयियों ने एसपी को अवगत कराया। उन्होंने अपील किया कि आप अपने व्यावसायिक संस्थान के अंदर और बाहर सहित बाजार के प्रवेश मार्ग और मुख्य चौंक-चौराहों पर सामुहिक सहयोग से सीसी टीवी कैमरे लगाने की दिशा में पहल करें। कोल कंपनियों से सहयोग की चर्चा पर एसपी ने कहा कि प्रबंधन को हमलोग भी निदेशित करेंगे। चूंकि सीसी टीवी कैमरे और मोबाइल अपराधियों तक पहुंचने के दो मुख्य आधार हैं। कुछ पारंपरिक तरीके भी हैं , जिनपर हमलोग काम कर रहे हैं। पुलिस को समाज का सहयोग चाहिए।

थानेदार को पेट्रोलिंग और और टाईगर मोबाइल सेवा दुरुस्त करने का दिया निर्देश

एसपी ने थाना प्रभारी अनुप रोसन भेंगरा को नियमित गश्ती और टाइगर मोबाइल सेवा बहाल करने का निर्देश जारी किया। साथ ही विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नियमित रूप से रजिस्टर संधारण की ताकीद भी की।

जरूरतमंद शस्त्र अनुज्ञप्ति के लिए कर सकते हैं आवेदन

पुलिस कप्तान ने व्यवसाईयों को आश्वस्त किया कि आप आर्म्स लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मैं अपनी प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर दूंगा। आपका आवेदन डीसी को भी अग्रसारित स्वयं मैं कर दूंगा।

मुख्यतः ये थे मौजूद

एसपी से मिलकर अपने गिरेवान्स रखने वालों में मुख्यतः नारायण भगत, संजय भगत, बबलू भगत, भूटान भगत, मनोज भगत, संतोष रजक, संतोष भगत, सरोज मंडल, राहुल भगत, सोनू भगत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments