Homeपाकुड़इलामी में नई उम्मीदों का सवेरा: ऐतिहासिक जीत के बाद बोले फिरोज...
Maqsood Alam
(News Head)

इलामी में नई उम्मीदों का सवेरा: ऐतिहासिक जीत के बाद बोले फिरोज आलम- यह आपकी और हमारे साझा विश्वास की जीत है

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय इलामी के विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) अध्यक्ष पद के चुनाव में फिरोज आलम ने एकतरफा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस शानदार विजय के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों व स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। वहीं चुनाव परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद फिरोज आलम ने पूरे क्षेत्र की जनता और अपने कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस ऐतिहासिक और शानदार जीत के लिए अपने क्षेत्र के हर एक अभिभावक, आदरणीय बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवा साथियों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हू। आपने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, बल्कि यह आप सभी की और हमारे साझा विश्वास की जीत है।उन्होंने चुनाव अभियान में दिन-रात एक करने वाले साथियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके निस्वार्थ परिश्रम के बिना यह सफर संभव नहीं था। शिक्षा का स्तर सुधारना और मान-सम्मान की रक्षा ही प्राथमिकता
अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष फिरोज आलम ने कहा कि विद्यालय का सर्वांगीण विकास और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आपके मान-सम्मान और विद्यालय के विकास के लिए हमेशा काम करता रहूंगा। आपकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों और अभिभावकों ने उम्मीद जताई कि फिरोज आलम के नेतृत्व में उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय इलामी शिक्षा और व्यवस्था के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, अभिभावक और कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments