Homeपाकुड़युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन,युवाओं को जोड़ने...
Maqsood Alam
(News Head)

युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन,युवाओं को जोड़ने की बनी रणनीति

मकसूद आलम की रिपोर्ट

इस्लामपुर-संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर गुरुवार को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के इस्लामपुर स्थित आवास पर साहिबगंज जिला युवा कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक में संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव और प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम मौजूद रहे। इसके अलावा युवा कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कांत और प्रदेश सचिव बिक्की कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन बनाने पर जोर—

बैठक में नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए युवा कांग्रेस को गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने की जरूरत है। युवाओं को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं और मुद्दों को मजबूती से उठाने पर भी जोर दिया गया।प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच लगातार मौजूद रहकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए।

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी हुई चर्चा—

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर भी पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा हुई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद—-

बैठक में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, नबीद अंजुम, दिलदार आलम, रबीउल इस्लाम, अख्तरूल सहित युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक का संदेश साफ रहा-युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments