Homeपाकुड़फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखा खेल का जुनून, सिंगारसी बनी चैंपियन
Maqsood Alam
(News Head)

फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखा खेल का जुनून, सिंगारसी बनी चैंपियन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़– जिले के आमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरपाड़ा में जूनियर युवा क्लब गौरपाड़ा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह और खेल भावना के बीच संपन्न हुआ। फाइनल समारोह में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार उनका स्वागत गुलदस्ता एवं फूल-माला पहनाकर किया गया।मुख्य अतिथि बाबूधन मुर्मू ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि फुटबॉल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन का माध्यम भी है। नियमित रूप से फुटबॉल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई तरह की बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं में लगातार रुचि बढ़ रही है और यह खेल अब क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो चुका है।उन्होंने युवाओं को खेल के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं के लिए रोजगार के भी अवसर उपलब्ध हैं। फुटबॉल और खेल गतिविधियों के माध्यम से युवा पुलिस, सेना एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में अपना भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की अपील की।

16 टीमों ने लिया हिस्सा-–

विज्ञापन

dronakids

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद सिंगारसी टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि गोपी कानदर टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 30 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को 7,500-7,500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्लब के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष संदीप पहाड़िया, सचिव सुमन पहाड़िया, ग्राम प्रधान धर्मदेव पहाड़िया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील पहाड़िया, आमड़ापाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष हेंब्रम, लिट्टीपाड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया, सिंगारसी पंचायत मुखिया मोतीलाल पहाड़िया, पूर्व सैनिक रामकुमार पहाड़िया एवं पूर्व विधानसभा सूत्री उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों का उत्साह भी देखते ही बना। आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति बढ़ती रुचि और स्थानीय स्तर पर फुटबॉल की मजबूत होती पकड़ को सामने रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments