ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा । दुर्गा पूजा के सफल व सौहार्दपूर्ण आयोजन के निमित्त थाना प्रांगण में मंगलवार को भी शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नव पदस्थापित इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रयाग दास ने किया जबकि मीटिंग को एसडीपीओ विजय कुमार ने लीड किया। बैठक के दौरान ही थाना प्रभारी ने उपस्थित विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष व गणमान्य ग्रामीण सहित प्रबुद्ध नागरिक और बीजीआर व डीबीएल के मौजूद प्रतिनिधियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि पूजा को ले गत 1 अक्टूबर को भी शांति समिति की बैठक हुई थी, फिर नए प्रभारी के योगदान के उपरांत मंगलवार को भी औपचारिक बैठक हुई।बैठक में अमड़ापाड़ा , बासमती व दूमरचीर कुल चार समितियों के अध्यक्ष अथवा प्रतिनिधि मौजूद थे।पूजन के आयोजन की सभी अहम बिंदुओं पर चर्चाएं हुईं। विसर्जन जुलूश के पारंपरिक रुट को न बदलने की बात कही गई। पंडालों में आग से सावधानी और अग्नि शमन यंत्र की व्यवस्था, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा, सीसी टीवी कैमरे के इंस्टालेसन , मेडिकल कीट आदि की व्यवस्था का निर्देश दिया गया। समिति के पदाधिकारियों की समस्याएं भी अधिकारियों ने सुनीं। समस्याओं का त्वरित निदान भी किया गया। एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने सबों से पूजनोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग का आग्रह किया। कहा प्रशासन हर समस्या में आपके साथ है।
स्वक्षता,सड़क की मरम्मति व नियमित जल छिड़काव सहित प्रकाश की समुचित व्यवस्था पर किया गया फोकस—
विज्ञापन
पूजा के मद्देनजर दुर्गा मंदिर के आस-पास, हाट परिसर, बस स्टैंड के अलावे सभी सार्वजनिक स्थानों की सफाई तथा कचरों के ठोस प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हुई। बीजीआर व डीबीएल को इसकी जवाबदेही सौंपी गई।सड़क मरम्मति और उनपर धूल से बचाव को ले नियमित जल छिड़काव का जिम्मा डीबीएल को सौंपा गया। मंदिर परिसर सहित विभिन्न सड़कों , चौंक-चौराहों अथवा पब्लिक प्लेस पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट इंस्टालेसन की जवाबदेही दोनों कंपनियों के साथ-साथ बिजली विभाग के कर्मियों को सौंपी गई। एसडीपीओ ने दोनों ही कंपनियों के मौजूद प्रतिनिधि को पूजा के देखते हुए जन भावना का सम्मान करते हुए आपसी सामंजन से निदेशित कार्यों को संपन्न करने की हिदायत दिया।
डीजे साउंड के प्रयोग पर शख्त प्रतिबंध का दिया निर्देश—
एसडीपीओ ने हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए पूजा कमिटियों अथवा डीजे को भाड़े पर लगाने वालों को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से भी डीजे साउंड का उपयोग न करने की ताकीद बैठक में की गई। कहा कि अगर पकड़ा गया तो सामान तो जब्त होंगे ही और एफआईआर भी होगी।
पूजा समितियों के सदस्यों या वोलंटीयर्स से संयमित व अनुशासित रहने का किया अपील––
एसडीपीओ ने समिति सदस्यों से सहिष्णु , संयमित और अनुशासित बने रहने की अपील किया। कहा पूजा के आयोजन के मुख्य पीलर होते हैं वोलंटीयर्स। वोलंटीयर्स जितने शांत और संयमित होंगे आयोजन उतना ही सफल होगा।

