Homeपाकुड़गांधी जयंती पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण, विचारों को अपनाने का...
Maqsood Alam
(News Head)

गांधी जयंती पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

विशेष ग्राम सभा में योजनाओं और मजदूरों के भुगतान पर भी हुई चर्चा

दीपक देशमुख@समाचार चक्र

बरहरवा-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर बापू के विचारों एवं सिद्धांतों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों,जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गांधी जी के बताए सत्य,अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।विशेष ग्राम सभा के दौरान ग्रामीण विकास एवं रोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास ने कहा कि जी-राम-जी योजना के तहत कार्य कर रहे मजदूरों को एक सप्ताह के अंदर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मियों को मजदूरों के भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।विशेष ग्राम सभा के समापन के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ सन्नी कुमार दास, अंचलाधिकारी अनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार समेत जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और ग्राम स्वराज के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर ही बेहतर और स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सकता है।मौके पर सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर, झामुमो नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments