दीपक देशमुख@समाचार चक्र
पतना– झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के पतना प्रखंड क्षेत्र के शर्मापुर चौक पहुंचने पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा पतना प्रखंड अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का पुष्पमाला एवं अभिनंदन के साथ स्वागत किया। मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड प्रभारी उषा भारती, जिला अध्यक्ष गौतम यादव, जिला संगठन मंत्री अमृत पांडे समेत प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा प्रखंड महामंत्री रोहित रजक, कोषाध्यक्ष भोला साह, विष्णु शाह, दिलीप ठाकुर, रागिनी देवी, दिलीप रवानी एवं जितेंद्र तुरी सहित विभिन्न शक्ति केंद्रों के संयोजक, सह-संयोजक और कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया।बाबूलाल मरांडी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान शर्मापुर चौक पर कुछ देर के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति उत्साह और सक्रियता का माहौल नजर आया।
