Homeपाकुड़चांदपुर टोटो स्टैंड में तोड़फोड़ और हंगामा: जिप सदस्य पिंकी मंडल, पति...
Maqsood Alam
(News Head)

चांदपुर टोटो स्टैंड में तोड़फोड़ और हंगामा: जिप सदस्य पिंकी मंडल, पति समेत नामजद व 40-50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड-बंगाल सीमा पर चांदपुर टोटो स्टैंड में सोमवार की रात्रि को समय करीब 08:30 बजे जमकर तांडव मचाने, तोड़फोड़ करने और विधि-व्यवस्था बिगाड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, उनके पति रंकुश मंडल, गयासुद्दीन शेख, सागर दास, मोहन दास, रवि दास और 40-50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई और गंभीर आरोप

विज्ञापन

dronakids

गश्ती पदाधिकारी एएसआई राजीव रॉय के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी और सख्त कार्रवाई में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें तोड़फोड़ और संपत्ति को क्षति पहुंचाने जैसे आरोप शामिल है। गत 12 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 08:30 बजे आरोपियों ने चांदपुर टोटो स्टैंड में जाकर जमकर तोड़फोड़ की और सरकारी एवं लोक संपत्ति को भारी क्षति पहुंचाई। आरोपियों ने वहां मौजूद टोटो चालकों और किरानी को बुरी तरह धमकाया। विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई। स्टैंड को जबरन बंद कराने और सड़क जाम करने की धमकी देकर क्षेत्र में अराजकता और विधि-व्यवस्था बिगाड़ने का पुरजोर प्रयास किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी नामजद व अज्ञात आरोपियों पर कानून का शिकंजा कसते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments