Homeपाकुड़मां दुर्गा की आराधना कर सांसद विजय हांसदा ने मांगा क्षेत्र की...
Maqsood Alam
(News Head)

मां दुर्गा की आराधना कर सांसद विजय हांसदा ने मांगा क्षेत्र की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

पूजा पंडालों में हुआ जोरदार स्वागत, मां दुर्गा की शक्ति और धर्म की विजय का दिया संदेश

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़।शारदीय दुर्गोत्सव की भक्तिमय छटा के बीच राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से आराधना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली के लिए मंगलकामना की। पूजा समितियों की ओर से सांसद का जोरदार स्वागत किया गया।

पंडालों में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाते हुए सांसद ने जनकल्याण और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा की महिमा और शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस, सत्य और धर्म की प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, बुराई का त्याग करने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

विज्ञापन

dronakids

आस्था का पर्व,बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश—

विजयादशमी का पर्व हमें याद दिलाता है कि अहंकार और अधर्म चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है। मां दुर्गा के नौ रूप नारी शक्ति, साहस, करुणा और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश देते हैं। उनकी आराधना केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन में सद्गुणों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा भी है।सांसद विजय हांसदा ने पर्व के इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मां के दरबार में सबकी खुशहाली की कामना—

दुर्गोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोगों की आस्था, विश्वास और सामाजिक एकता का उत्सव भी है। मां के दरबार में हर श्रद्धालु अपनी खुशियों, उम्मीदों और बेहतर भविष्य की कामना लेकर पहुंचता है। यही आस्था लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती है और समाज में प्रेम तथा सद्भाव की भावना को मजबूत करती है।सांसद विजय हांसदा का पूजा पंडालों में भ्रमण इसी भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। मां दुर्गा के चरणों में नमन कर उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख,शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments