Homeपाकुड़दशहरा पर नेता जी सुभाष युवा क्लब का भव्य सम्मान समारोह, बुजुर्गों...
Maqsood Alam
(News Head)

दशहरा पर नेता जी सुभाष युवा क्लब का भव्य सम्मान समारोह, बुजुर्गों के मार्गदर्शन और युवाओं के समर्पण को किया नमन

शांति मोड़ में सौहार्दपूर्ण परंपरा को सहेजने वाले बुजुर्ग सम्मानित,थाना प्रभारी पवन कुमार ने शांतिपूर्ण दशहरा मनाने की अपील की

समाचार चक्र संवाददाता

कोटालपोखर– विजयादशमी के पावन अवसर पर नेता जी सुभाष युवा क्लब, शांति मोड़ की ओर से स्वागत सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था,सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के संदेश से ओतप्रोत इस समारोह में वर्षों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा और दशहरा पर्व की परंपरा को कायम रखने वाले बुजुर्गों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार तथा समाजसेवी लुत्फल हक उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। क्लब के सदस्यों ने थाना प्रभारी पवन कुमार और समाजसेवी लुत्फल हक को बुके भेंट कर,शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता,धार्मिक सद्भाव और क्षेत्र की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

बुजुर्गों के मार्गदर्शन को किया नमन—

विज्ञापन

dronakids

समारोह का सबसे भावुक और महत्वपूर्ण क्षण तब आया, जब वर्षों से पूजा-पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में मार्गदर्शन देने वाले बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन की सफलता केवल भव्य सजावट और आकर्षक पंडालों से नहीं, बल्कि बुजुर्गों के अनुभव, मार्गदर्शन,आपसी सहयोग और सामाजिक एकता से सुनिश्चित होती है।इस अवसर पर शंकर प्रसाद साह,विजय कुमार साह, शिक्षक विनय कुमार साह, विकास सिंह,अब्दुल रहमान,राम प्रसाद साह, किशोर प्रसाद साह, मधुसूदन प्रसाद साह, शिक्षक कंचन साह, सीतेश रंजन, शिशिर चंद्र साह, देवकी नंदन साह, बबलू साह, प्रेमचंद्र साह, अरुण कुमार साह, सेलीना मुर्मू, प्रताप नारायण साह, राजेश कुमार साह और श्रीप्रकाश साह सहित अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।

युवाओं के परिश्रम को भी मिला सम्मान—

नेता जी सुभाष युवा क्लब के युवा सदस्यों को भी उनके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारीपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि युवाओं की दिन-रात की मेहनत,अनुशासन और सामूहिक प्रयासों ने क्लब की प्रतिष्ठा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का यह संगम सामाजिक एकता की एक सुंदर मिसाल है।

थाना प्रभारी ने की शांतिपूर्ण दशहरा मनाने की अपील–

अपने संबोधन में कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। सभी लोग आपसी प्रेम,भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पर्व के दौरान जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार अपनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।वहीं, समाजसेवी लुत्फल हक ने क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए बजरंगबली मंदिर के निर्माण में हरसंभव सहयोग देने की बात कही। उनके इस आश्वासन से उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला।

आस्था,सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश–

नेता जी सुभाष युवा क्लब,शांति मोड़ का यह सम्मान समारोह धार्मिक उत्सव को सामाजिक एकता से जोड़ने की एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक खूबसूरती तभी है, जब उनमें आस्था के साथ बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं का समर्पण और समाज के सभी वर्गों के बीच प्रेम एवं सद्भाव बना रहे।समारोह के माध्यम से क्लब ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ ही क्षेत्र की शांतिपूर्ण धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments