Homeपाकुड़केरल मॉडल पंचायती राज व्यवस्था से अवगत हुई जिप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी
Maqsood Alam
(News Head)

केरल मॉडल पंचायती राज व्यवस्था से अवगत हुई जिप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी

विक्की@समाचार चक्र

पाकुड़िया। झारखंड के पंचायती राज व्यवस्था का कमान संभाल रही पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेंब्रम केरल के पंचायती राज व्यवस्था का शैक्षणिक भ्रमण कर जानकारी ग्रहण किया। उन्होंने केरल में तीन दिवसीय आवासीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए झारखंड के 17 जिलों के जिला परिषद अध्यक्ष केरल के लिए गए थे। पाकुड़ से जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रिष्टमणी हेंब्रम भी भ्रमण टीम में शामिल थी। जिप अध्यक्ष ने शुक्रवार को रांची पहुंचने के उपरांत दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज व्यवस्था केरल मॉडल है। केरल में पंचायती राज व्यवस्था काफी बेहतर है और वहां के जनप्रतिनिधियों को योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर योजना निर्माण और फंड के इस्तेमाल में तकनीकी और भौतिक रूप से कोई कठिनाई नहीं होती है। केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन (किला) के जरिए 3 दिनों तक शैक्षणिक भ्रमण किया। केरल भ्रमण के क्रम में वहां के तीन से चार जिला का दौरा किया गया। इसमें जिला परिषद अंतर्गत फंड, फंक्शन पंचायती राज के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। इस दौरान वहां के विद्यालय व अस्पताल का भी भ्रमण कर देखा गया। जिससे इस शैक्षणिक भ्रमण से झारखंड के पंचायती राज व्यवस्था के तहत पाकुड़ जिले में तकनीकी रूप से केरल मॉडल का लाभ अपने इलाके में भी पहुंचा पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments