Homeपाकुड़कांग्रेस ने वार्ड नंबर 19 व 21 में कमेटी का किया गठन
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस ने वार्ड नंबर 19 व 21 में कमेटी का किया गठन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 21 में वार्ड सदस्यों के कमेटियों का गठन किया गया। यह बैठक जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें जिले के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास ने भाग लिया और नवगठित कमेटियों को बधाई देते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर सक्रियता से ही पार्टी की जड़ें और भी ज्यादा मजबूत होगी। इस अवसर पर जिला महासचिव मोनिता कुमारी तथा नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर की यह कमेटी भविष्य में कांग्रेस पार्टी की रीढ़ बनेगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोनों वार्डों में कांग्रेस के सिद्धांतों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और जमीनी मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments