Homeपाकुड़शादी समारोह में शामिल हुए तनवीर आलम, वर-वधू को दिया आशीर्वाद
Maqsood Alam
(News Head)

शादी समारोह में शामिल हुए तनवीर आलम, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम रविवार को जानकीनगर गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह के भोजन में भी शामिल हुए। इस संबंध में बताया गया कि गांव के पूर्व मुखिया मुश्ताक शेख की पुत्री की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास, देबू विश्वास, प्रमोद डोकानिया, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, आमिर हमजा, पियारूल इस्लाम सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। तनवीर आलम शादी समारोह में शामिल होने के बाद यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलाल शेख के आवास स्थित कार्यालय पहुंचे। तनवीर आलम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments