Homeपाकुड़सांसद विजय हांसदा कल आम जनता की समस्यायों से होंगे रुबरु
Maqsood Alam
(News Head)

सांसद विजय हांसदा कल आम जनता की समस्यायों से होंगे रुबरु

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा 23 अक्टूबर यानी गुरुवार को पाकुड़ आएंगे। परिसदन (सर्किट हाऊस) में आम जनता की समस्यायों से अवगत होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे। इसकी जानकारी झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने दी है। उन्होंने कहा है कि सांसद विजय हांसदा गुरुवार को सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस में मौजूद होंगे।इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से जन संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे। इसमें जिला समिति के पदाधिकारी तथा सदस्य, केंद्रीय सदस्य, जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारी, नगर समिति तथा सभी प्रखंडों के प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, नगर कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। आम जनता से अपील है कि निर्धारित समय पर पहुंचकर जन समस्याओं से सांसद विजय हांसदा जी को अवगत कराएंगे। अजीजुल इस्लाम ने कहा कि सभी प्रखंड एवं नगर समिति को इस कार्यक्रम की सूचना आम जनमानस तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments