Homeपाकुड़शपथ ग्रहण के बाद वार्ड पार्षदों के खिल उठे चेहरे
Maqsood Alam
(News Head)

शपथ ग्रहण के बाद वार्ड पार्षदों के खिल उठे चेहरे

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नगर परिषद के सभी 21 वार्ड से जीत हासिल करने वाले पार्षदों ने गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मनीष कुमार, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण के बाद वार्ड पार्षदों के चेहरे खिल उठे। जिन वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया, उनमें वार्ड नंबर 1 से मिथुन मरांडी, वार्ड नंबर 2 से उज्ज्वल हाड़ी, वार्ड नंबर 3 से किरण लाल कापरी, वार्ड नंबर 4 से रूपाली सरकार, वार्ड नंबर 5 से राणा ओझा, वार्ड नंबर 6 से राखी सरदारीन, वार्ड नंबर 7 से पूनम देवी, वार्ड नंबर 8 से अनिकेत गोस्वामी, वार्ड नंबर 9 से विमल चंद्र राउत, वार्ड नंबर 10 से गुड्डू भगत, वार्ड नंबर 11 से निभा देवी, वार्ड नंबर 12 से भीम सिंह, वार्ड नंबर 13 से असलम अंसारी, वार्ड नंबर 14 से मो. मुस्ताक अंसारी, वार्ड नंबर 15 से चंचल सिंह, वार्ड नंबर 16 से रियाज अंसारी, वार्ड नंबर 17 से आलमगीर अंसारी, वार्ड नंबर 18 से कृष्ण शर्मा, वार्ड नंबर 19 से तनु दास, वार्ड नंबर 20 से चेनू बीवी और वार्ड नंबर 21 से रजिया बेवा शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments