Homeपाकुड़आकर्षक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ आधुनिक शिक्षा के निमित्त संस्कार हिल्स स्कूल का...
Maqsood Alam
(News Head)

आकर्षक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ आधुनिक शिक्षा के निमित्त संस्कार हिल्स स्कूल का हुआ उद्घाटन

संस्थापक के बेहतर सामुदायिक शैक्षणिक अवधारणा की हुई सराहणा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा। संस्कार हिल्स स्कूल’ का शुभारंभ क्षेत्र के शैक्षणिक पटल पर एक और मील का पत्थर साबित होगा। गुरुवार को पोखरिया बाईपास रोड स्थित इस नीजी शिक्षण संस्थान का विधिवत उद्घाटन संस्थापक रामनाथ भगत एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा किया गया। इस दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र व विद्यालय के डायरेक्टर सुनील भगत और प्रिंसिपल डोलमा लामा मुख्यतः उपस्थित थे। ​डायरेक्टर सुनील भगत ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जो समाज और देश में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकता है। शिक्षा क्रांति का वाहक है। यह हमें शून्य से शिखर तक पहुंचाता है। कहा कि सफलता की ऊंचाइयों तक वही पहुंचते हैं, जिनकी जड़ें मजबूत संस्कारों से जुड़ी हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहाँ हर बच्चा एक असाधारण व अनमोल व्यक्तित्व के रूप में गढ़ा जाएगा। उन्होंने स्कूल की सुविधाओं एवं विशेषताओं को फोकस करते हुए बताया कि स्कूल में सिक्किम, असम और पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षित शिक्षक (बिभाष राय, निशा झा, वृष्का राय आदि) बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। 15 हजार स्क्वायर फीट में फैला सुरक्षित परिसर, सीसीटीवी निगरानी और आरओ पेयजल की सुविधा यहां होगी। यह स्कूल अंतरर्राष्ट्रीय – द आई स्कूल से टाइअप किया गया है। भविष्य में छात्र-छात्राओं के लिए अलग से छात्रावास की व्यवस्था की जाएगी। वहीं ​प्रिंसिपल ने बताया कि प्ले-ग्रुप से कक्षा पांचवीं तक का शैक्षणिक सत्र पहली अप्रैल से शुरू होगा। नामांकन प्रक्रिया जारी है। उद्घाटन के दौरान स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने क्षेत्र में इस उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थान की स्थापना व संस्थापक के सामुदायिक आधुनिक शैक्षणिक सोच की सराहना की। मौके पर संजीव भगत उर्फ बबलू भगत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments