Homeपाकुड़श्रीमद्भागवत कथा वाचन व अखंड संकीर्तन का धार्मिक आयोजन 27 मार्च से...
Maqsood Alam
(News Head)

श्रीमद्भागवत कथा वाचन व अखंड संकीर्तन का धार्मिक आयोजन 27 मार्च से 3 अप्रैल तक

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। बासमती गांव के राधा – गोविंद मंदिर प्रांगण में आगामी 27 मार्च से 2 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होगा। राधा गोविंद मंदिर समिति के अध्यक्ष रविंद्र पाल ने बताया कि वृंदावन के शिवम कृष्ण जी महाराज भगवद कथा वाचक होंगे। वो अपने प्रवचन के माध्यम से आम जनमानस को गीता सार का रसपान कराएंगे। अध्यक्ष श्री पाल ने बताया कि 27 तारीख को सुबह 8 बजे सुसज्जित व भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश शोभा यात्रा संपूर्ण नगर का भ्रमण करेगी। बताया कि आगामी 2 अप्रैल तक निरंतर शाम साढ़े सात बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक श्रद्धालू भक्तों को कथा श्रवण का सुअवसर मिलेगा। कथा वाचन के निर्धारित समय के अलावे शेष प्रहर अखंड संकीर्तन चलता रहेगा। अगले 3 अप्रैल को कार्यक्रम की पूर्णाहुति व समापन होगा। जानकारी यह भी मिली है कि आगामी 27 मार्च को इस कथा वाचन व अखंड संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीण गणमान्य की उपस्थिति में होगी। इस महान धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति ने समस्त ग्रामवासी, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक और धर्म-कर्म में अभिरुचि रखने वालों से सहयोग की अपील किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments