Homeपाकुड़महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
Maqsood Alam
(News Head)

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र


अमड़ापाड़ा-घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी नूर इस्लाम को अमड़ापाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना थाना क्षेत्र के बासमती गांव की है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई की। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि बुधवार दोपहर महेशपुर के छक्कूढाड़ा गांव निवासी नूर इस्लाम बासमती गांव में एक महिला के घर चहारदीवारी फांदकर प्रवेश कर गया। घर में मौजूद 26 वर्षीय महिला के साथ लज्जा भंग करने व दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसके भाई और ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। आरोपी को गुरुवार को पाकुड़ जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments