Homeपाकुड़एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग
Maqsood Alam
(News Head)

एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ज्योति कुमारी दुबे ने पाकुड़ जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में वर्षों से पदस्थापित लिपिकों, वरीय लिपिकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण की मांग को लेकर उपायुक्त (डीसी) को एक ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि अनुमंडल कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय, प्रखंड मुख्यालय पाकुड़, विधि शाखा, वन विभाग, स्थापना शाखा, बिजली विभाग, समेकित जन-जाति विकास अभिकरण और परिवहन कार्यालय में कई लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर पिछले 10 से 15 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित हैं। आरोप लगाया गया है कि लंबे समय से एक ही जगह पर टिके रहने के कारण इन कर्मियों का रवैया आम जनता के प्रति ठीक नहीं है और वे मनमाने ढंग से कार्यालयों का संचालन कर रहे हैं। वहीं ज्ञापन में यह गंभीर आरोप भी लगाया गया है कि वर्षों से एक ही पद पर बने रहने के कारण कुछ कर्मी करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। राजद जिला अध्यक्ष ने झारखंड के मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि सभी जिलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। उन्होंने उपायुक्त से जनहित में इन सभी विभागों में पदस्थापित लिपिकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों का अति शीघ्र स्थानांतरण करने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments