विज्ञापन

crime reporter
पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। महिलाएं दिन में भी असुरक्षित महसूस कर रही है।सोने का चेन या फिर अन्य सामान की छिनताई लगातार हो रही है।सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के बैंक काॅलोनी निवासी 77 वर्षीय सुरेश कुमार अपनी पत्नी अंजु देवी को स्कूटी से सिंधीपाड़ा स्थित पंचायत गया हुआ था।वहीं पहले से घात लगाए बाईक सवार दो अपराधियों ने अचानक झपट्टा मारकर अंजू देवी के गले से करीब ढाई भरी का सोने का चेन छीनकर फरार हो गया।जबतक पति-पत्नी की सौरगुल से लोग बाहर निकलते तबतक दो अपराधी फरार हो गया। इधर घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपील किया कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नए नगर थाना प्रभारी से क्राइम नहीं हो रहा कण्ट्रोल—
जब से नए नगर थाना प्रभारी का पदस्थापन हुआ हैं तब से शहर में क्राइम कण्ट्रोल नहीं हो पा रहा हैं. पत्रकारों को धमकी का मामला हो, या पासिंग गुरोह का गुंडागर्दी का मामला हो क्रिमनल सर चढ़ कर बोल रहा हैं. दिन दहाड़े अकेली महिलाओं को चलना मुश्किल हो रहा हैं.बहरहाल नगर थाना प्रभारी को क्राइम कण्ट्रोल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं.

