Homeपाकुड़शहरकोल-पियादापुर बाईपास के लिए 45.47 करोड़ की स्वीकृति
Maqsood Alam
(News Head)

शहरकोल-पियादापुर बाईपास के लिए 45.47 करोड़ की स्वीकृति

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। यह बात पाकुड़ की विधायक निसात आलम ने कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के महत्वपूर्ण शहरकोल से प्यादापुर बाईपास सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए झारखंड कैबिनेट के द्वारा 45 करोड़ 47 लाख 31 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक ने जानकारी दी कि इस योजना में भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यों के लिए राशि की कमी के कारण निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ था। इस समस्या को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आवश्यक राशि की मांग की थी। इसके बाद मामले को कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव के रूप में लाया गया, जहां से इसे स्वीकृति मिल गई। उन्होंने कहा कि अब स्वीकृति मिलने के बाद बाईपास सड़क का अधूरा कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। इससे पाकुड़ शहर में लंबे समय से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। विधायक निसात आलम ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास करना है। क्षेत्र में जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments