Homeपाकुड़दुर्घटना में घायल साथी ट्रक चालक को एसोसिएशन ने पहुंचाया राशन
Maqsood Alam
(News Head)

दुर्घटना में घायल साथी ट्रक चालक को एसोसिएशन ने पहुंचाया राशन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। ऑल राइट्स मजदूर ड्राइवर एसोसिएशन ने एक बार फिर मानवता का मिसाल पेश किया है। एसोसिएशन ने सड़क दुर्घटना में घायल एक ट्रक चालक जियाउल शेख को मदद पहुंचाई है। वह मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत पत्थरघट्टा गांव का रहने वाला है। दुर्घटना में घायल होने के बाद काम पर नहीं जा पा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से घर पर ही है। एसोसिएशन ने दुर्घटना के समय भी घायल जियाउल शेख से मुलाकात किया था। परिजनों को फल आदि दिया था और आगे मदद का भी भरोसा दिलाया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष जर्जिस शेख ने बताया कि जियाउल शेख टोटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान टोटो दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिससे जियाउल शेख घायल हो गया। एसोसिएशन के साथियों को सूचना मिलते ही घटना के बाद परिजनों से मिले। इधर शुक्रवार को भी एसोसिएशन की ओर से राशन के रूप में मदद पहुंचाया गया। अध्यक्ष जर्जिस शेख ने कहा कि चावल, दाल, तेल-मसाला, आलू आदि सामान दिया गया। इसमें एसोसिएशन के साथियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि सभी ने कुछ-कुछ रुपए का चंदा देकर राशन खरीदा और पीड़ित परिवार को घर पहुंचाकर आए। अध्यक्ष जर्जिस शेख ने कहा कि जियाउल शेख गरीब परिवार से हैं। उनके छोटे-छोटे बच्चें है। घटना के बाद जियाउल शेख काम पर नहीं जा पा रहे हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए मदद पहुंचाया। आगे भी एसोसिएशन मदद के लिए खड़ी रहेगी। इस दौरान फिरोज शेख, अजफारुल शेख, शेर मोहम्मद शेख, सहीदुल शेख, लालचांद शेख सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments