Homeपाकुड़वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत,विधायक के निर्देश पर दस हजार का...
Maqsood Alam
(News Head)

वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत,विधायक के निर्देश पर दस हजार का सहायता राशि

समाचार चक्र संवाददाता

लिट्टीपाड़ा-प्रखंड के बड़ा सरसा हाट मैदान में वज्रपात के चपेट में कार्तिक मंडल की दर्दनाक मौत हो गई थी।घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर शोक की खबर मिलते ही लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि सह झामुमों प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साह ने दस हजार रूपये आर्थिक मदद पहुंचाई.वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा आश्वासन दिया गया की आपदा राहत कोष से सरकार के तरफ से हर संभव मदद किया जायेगा.इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रंजन साह ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और तत्काल आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।श्री साह ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने की मांग की। साथ ही लोगों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें और सतर्क रहें।घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments