Homeपाकुड़तनवीर आलम के समक्ष मोनिता कुमारी के नेतृत्व में तीस महिलाओं ने...
Maqsood Alam
(News Head)

तनवीर आलम के समक्ष मोनिता कुमारी के नेतृत्व में तीस महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पहुंचे‌। उनके कार्यालय पहुंचते ही जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। आगमन हुआ। कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यालय में डॉ. तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ भेंट-मुलाकात के बाद बैठक भी की। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर उन्होंने गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को पार्टी के उच्च स्तर तक पहुंचाकर समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। वहीं जिला महासचिव मोनिता कुमारी के नेतृत्व में लगभग 25 से 30 महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। नई सदस्यों का स्वागत करते हुए डॉ. तनवीर आलम ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी संगठन की मजबूती संभव नहीं है।कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है।
अपने संबोधन में डॉ. तनवीर आलम ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, इतिहास और जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता और एकजुटता बेहद जरूरी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, मुखिया मजीबुर रहमान, रामविलास महतो, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, डॉ जोहरूल इस्लाम, मो. सिराजुद्दीन, फिरोज आलम, मुखिया आरिफ हुसैन उर्फ राजा, समद शेख सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments