Homeपाकुड़ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम की जयंती, विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना
Maqsood Alam
(News Head)

ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम की जयंती, विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में स्वस्तिवाचन के साथ नित्य काली मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो श्मसान काली मंदीर, मध्यपाडा़ होते हुए बिरसा चौक होते हुए पुनः नित्य काली मंदीर में समापन किया गया। तत्पश्चात रानी ज्योतिर्मयी ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माणाधीन स्थल पर पूजा अर्चना एवं ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया। ब्राह्मण महासभा पाकुड़ के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने कहा कि संपूर्ण ब्राह्मण समाज आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मना रहा है। यह जन्मोत्सव विश्व के कल्याण एवं संपूर्ण ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए मनाया जा रहा है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके साथ-साथ शहर में शोभायात्रा भी निकाली जा रही है। जो ब्राह्मणों पर अत्याचार करते हैं, उसका इंसाफ भगवान करते हैं। ब्राह्मण हमेशा सबका कल्याण चाहते हैं, हित चाहते हैं एवं सुख चाहते हैं। पूरे विश्व का कल्याण हो, धर्म का विजय हो, अधर्म का नाश हो, जय परशुराम। मौके पर अध्यक्ष भगीरथ तिवारी, सचिव विभाष मिश्रा, संजय कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष, कैलाश झा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष मनीष राज चौबे, डॉली पांडे, प्राची चौधरी, बमभोला उपाध्याय, पूनम देवी, बेला मजूमदार, कमला गांगुली, उपाध्याय विनोद झा, कुंदन पंडित, संजीत मुखर्जी, भोला दुबे, ब्रजेश पाठक, अश्वनी झा, नारायण पांडेय, अविनाश झा, दुर्गेश चौधरी, विकाश मिश्रा, बिक्रम मिश्रा, सजय दुबे सहित सैंकड़ों उपस्थित रहे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments