Homeपाकुड़शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हुआ झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक...
Maqsood Alam
(News Head)

शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हुआ झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार को किया गया। परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता, कड़ी निगरानी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया। जिले के कुल 15 केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया गया। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल, केकेएम कॉलेज एवं पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकलबाजी, अनुचित साधनों या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त बेंच-डेस्क सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। इसके अलावा परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने हेतू सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments