Homeपाकुड़निर्माणाधीण पुल में तकनीकि पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी में हो रही पीलर...
Maqsood Alam
(News Head)

निर्माणाधीण पुल में तकनीकि पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी में हो रही पीलर कास्टिंग कार्य को ग्रामीणों ने रोका

कार्यस्थल पर पहुंचे जेई, कहा इस्टीमेट के अनुरूप विभागीय मोनिटरिंग में हो रहा है कार्य

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। यहां बासलोय नदी पर 8.33 करोड़ रुपए की प्राक्कलित राशि से हाईलेवल ब्रीज का निर्माण जारी है।फिलहाल एबेटमेंट सहित पीलरों के निर्माण और फाउंडेसन के काम हो रहे हैं.गत 12 अप्रैल को क्षेत्रीय विधायक हेमलाल मूर्मू ने इस चिर प्रतीक्षित पुल की आधारशिला रखी है। इसमें कोई संशय नहीं कि यह पुल क्षेत्र वासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। इस निर्माणाधीन पुल को मौजूदा हेमंत सरकार का जनहित में बहूआयामी विकास का मानक और जन भावना का सम्मान भी माना जा रहा है। इस पुल का निर्माण आरसीडी यानि पथ निर्माण विभाग के अधीन गोड्डा की एमएसएसकेटी नामक वर्किंग एजेंसी द्वारा कराई जा रही है।बहरहाल, जनहित में निर्माणाधीण इस ब्रीज के समग्र गुणवत्तापूर्ण निर्माण में संवेदक या कार्यकारी एजेंसी अथवा विभाग को तय मानकों के अनुरूप जन भावना का सम्मान करना ही चाहिए।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

तकनीकी पदाधिकारी की अनुपस्थिति में हो रही पीलर कास्टिंग को स्थानीय नागरिकों ने कुछ समय के लिए रोका—

रविवार को उस समय कुछ स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक कार्य स्थल पर पहुंचे जब पीलर कास्टिंग हो रही थी। सबों ने यह कहते हुए कार्य को तत्काल रोका कि विभागीय एई, जेई की अनुपस्थिति में कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होगी! ग्रामीणों ने बताया कि इस्टीमेट के अनुकूल कार्य हो रहा है अथवा नहीं यह कौन देखेगा ? हालांकि व्यस्तता के बावजूद जेई सुजय कुमार स्थल पर पहुंचे। कार्य का मुआयना किया और बताया कि शख्त विभागीय मॉनिटरिंग में कार्य कराया जा रहा है। इस्टीमेट को फॉलो किया जा रहा है। किसी दूसरे कार्य दायित्व में लगे होने के बावजूद विजूअली भी कार्य की निरंतर निगरानी की जा रही है। वर्किंग एजेंसी को कार्य के प्रति आंशिक लापरवाही भी नहीं बरतने की हिदायत दी गई है।

निर्माणाधीन पुल के मुख्य तकनीकी बिंदू–

मिली तकनीकी जानकारी के अनुसार इस निर्माणाधीन पुल की लंबाई 150 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर होगी। पुल के दोनों साइड दो एबेटमेंट सहित पांच पीलर होंगें। स्टोन और कंक्रीट के रिटर्निंग वॉल होंगे। ग्राउंड लेवल यानि हार्ड रॉक से पीलर की ऊंचाई कहीं 6.6 मीटर तो कहीं 6.1 मीटर होगी। पीलर 2200 एमएम यानि 2.2 मीटर डायमीटर का होगा। पुल में 32 एमएम से लेकर 10 एमएम तक के छड़ या सरिया के प्रयोग होंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments