Homeपाकुड़पश्चिम बंगाल चुनाव: इस्लामपुर चेकपोस्ट पर बंगाल के युवकों से 2 लाख...
Maqsood Alam
(News Head)

पश्चिम बंगाल चुनाव: इस्लामपुर चेकपोस्ट पर बंगाल के युवकों से 2 लाख 16,000 रुपए बरामद

चांदपुर चेकपोस्ट पर 18 लीटर देशी शराब जब्त

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सीमाई इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंगाल सीमा से सटे चांदपुर चेक पोस्ट एवं इस्लामपुर चेक पोस्ट पर बुधवार को वाहनों की कड़ाई से चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने चांदपुर चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से 18 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद किया। जबकि इस्लामपुर चेक पोस्ट में जांच के दौरान बाइक से गुजर रहे तीन युवकों के पास 2 लाख 16 हजार रुपए बरामद किए गए। ये तीनों बाइक सवार युवक बंगाल के रहने वाले हैं। इस मामले एसडीपीओ डीएन आजाद एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण का मतदान होना है। इसी परिपेक्ष में सीमाई इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि चांदपुर चेक पोस्ट में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जांच के क्रम में करीब 18 लीटर अवैध देसी महुआ शराब पकड़ा गया है। जिसे जप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी बताया कि इस्लामपुर चेक पोस्ट में बाइक से तीन युवक जा रहे थे। उन्हें रोक कर बाइक की तलाशी ली गई। तीनों व्यक्ति के पास से 2 लाख 16000 रुपए बरामद किए गए। तीनों युवक बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह रुपए कहां से लाया जा रहा था और किस उद्देश्य से कहां ले जाया जा रहा था, पुलिस इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments