विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने जिले के लिट्टीपाड़ा थाना का औचक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण तथा थाना के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, हाजत,अभिलेखों एवं लंबित मामलों की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन,फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा आमजनों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन


एसपी ने कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानेदार से भौगोलिक स्थिति,आपराधिक गतिविधि एवं थाना से जुड़े विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए.वहीं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और थाना कर्मियों को सतर्कता व अनुशासन के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।


