Homeपाकुड़बंगाल की जनता कांग्रेस के साथ, हमारे बिना सरकार बनना मुश्किल- राजेश...
Maqsood Alam
(News Head)

बंगाल की जनता कांग्रेस के साथ, हमारे बिना सरकार बनना मुश्किल- राजेश ठाकुर

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पश्चिम बंगाल में भय का माहौल है। तृणमूल और बीजेपी वाले जनता को डर भय दिखाकर वोट लेने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी भय के इस माहौल को दूर करने का काम कर रही है। बंगाल की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है और हम चुनाव में अच्छी स्थिति में है। कांग्रेस के बिना बंगाल में सरकार नहीं बन सकती है। यह बातें झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को सर्किट हाउस में कही। पश्चिम बंगाल में बतौर ऑब्जर्वर राजेश ठाकुर चुनाव प्रचार के बीच पाकुड़ सर्किट हाउस में पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बंगाल चुनाव पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे है। वहां का माहौल काफी भयभीत है। वहां के लोगों को भय दिखाकर भाजपा और तृणमूल वोट लेने का प्रयास कर रही है। लोग काफी समस्याओं से जूझ रहे है, उसे निजाद दिलाने की जरूरत है। लेकिन उस पर कोई चर्चा नहीं हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने लोगों को भय से दूर निकालने के लिए हर एक विधानसभा में एक अभिभावक देने का काम कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में हम अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी ने ताकत लगाई है और हमारे बगैर वहां कोई सरकार नहीं बना पाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम ना तो प्रधानमंत्री है और ना ही मुख्यमंत्री है। तृणमूल और बीजेपी दोनों अपनी-अपनी सरकार बनाने की बात कह रही है। उनमें से एक को तो झूठा बनना ही पड़ेगा और हम तीसरा झूठा नहीं बनना चाहते। कांग्रेस पार्टी के साथ आम जनता खड़ी है।राजेश ठाकुर ने कहा कि मैं मुर्शिदाबाद का आब्जर्वर हूं। मैं वहां का माहौल देख रहा हूं। मुर्शिदाबाद से कांग्रेस को अच्छे परिणाम मिलेंगे। एक और सवाल के जवाब में राजेश ठाकुर ने कहा कि अगर बंगाल में तृणमूल को कम सीटें मिलती है, तो वो किसके साथ चलेंगे, यह उन्हें तय करना होगा। ममता बनर्जी को तय करना होगा कि वे नाथूराम गोडसे के चेलों के साथ जाएंगे या गांधीवादी के साथ। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं। हम सत्य और अहिंसा के पुजारी हैं। यह जरूरी नहीं कि हम सत्ता में रहने के लिए किसी को भी समर्थन दे या ले लें। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रभारी के राजू के भ्रष्टाचार के खिलाफ बयानों को लेकर राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारे प्रभारी भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो मुख्यमंत्री जी भी भ्रष्टाचार के खिलाफ है। दोनों ही भ्रष्टाचार के खिलाफ है और ऐसी किसी परिस्थिति आने पर मिलजुलकर काम करते हैं। यह नहीं कि हम सरकार में है तो भ्रष्टाचार के साथ है, हम भी भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जब कोई समस्या दिखाई देती है तो हम मिलजुल कर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ मामले सामने आए, उन्हें कौन पकड़ा, हमारी सरकार ने ही पकड़ा और कार्रवाई भी हो रही है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव उदय लखमानी, जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, सचिव सेमिनूल इस्लाम, शाहीन परवेज, मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, महिला जिलाध्यक्ष शाहनाज बेगम, जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा, सलीम हुसैन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments