Homeपाकुड़कलयुगी बेटे ने कर दी मां की निर्मम हत्या
Maqsood Alam
(News Head)

कलयुगी बेटे ने कर दी मां की निर्मम हत्या

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी सोसो टोला की है। मामले को लेकर एसडीपीओ डीएन आजाद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अहले सुबह सूचना मिली कि सोनाजोड़ी गांव के सोसो टोला निवासी चरण हेंब्रम की विवाद अपनी मां धुनी हेंब्रम के साथ हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अपने ही मां का हत्या कर दिया। पुलिस गिरफ्तार बेटा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्यारा बेटा को हिरासत में लेते हुए शव की पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। चरण हेम्ब्रम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया पत्थर को बरामद किया गया है। हत्या मामले को लेकर चान्दा हेम्ब्रम के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि असुबल कुमार दे के अलावे अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

शराब के नशे में डायन बताकर मां को उतारा मौत के घाट: सूत्र

एक बेटे के द्वारा अपनी ही मां की निर्मम तरीके से हत्या की इस घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है। लोग कलयुगी इस बेटे की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इन सब के बीच घटना के पीछे असली वजह क्या है, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने भी घटना का कारण सिर्फ पारिवारिक विवाद ही बताया है। इधर सूत्रों के मुताबिक मां का हत्यारा बेटा चरण हेंब्रम घटना के वक्त शराब के नशे में था। हालांकि सूत्रों का कहना है कि चरण हेंब्रम शराब का आदि हो चुका था। सूत्रों का कहना है कि घटना के वक्त चरण मां को डायन बताकर पत्थर से कुचलकर मार डाला। यह भी बताया जाता है कि घर में चरण हेंब्रम और मां धुनी हेंब्रम साथ रहते थे। इनके अलावा घर में और कोई सदस्य नहीं थे। दोनों मां बेटा ही घर में साथ रहते थे। सूत्रों के मुताबिक मां धुनी हेंब्रम हमेशा बेटे को शराब पीने से मना करता था। इस बात से चरण हेंब्रम नाराज हो जाता था। सूत्रों का कहना है कि कहीं ना कहीं घटना के दिन भी मां ने चरण को टोका होगा। यह भी मां की हत्या का कारण हो सकता है। हालांकि अखबार इन बातों की पुष्टि नहीं करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments