विज्ञापन
समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-शिक्षा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल करते हुए समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने डीएवी स्कूल को चार स्मार्ट बोर्ड दान किया।इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने कहा कि आज के डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा देना बेहद जरूरी हो गया है।स्मार्ट बोर्ड के जरिए बच्चों को पढ़ाई में नई चीजें समझने में आसानी होगी और उनकी रुचि भी बढ़ेगी।विद्यालय के प्राचार्य ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट बोर्ड से कक्षाओं में पढ़ाई का स्तर और भी बेहतर होगा। इससे छात्रों को दृश्य और डिजिटल माध्यम से विषयों को समझने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों में भी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई करना उनके लिए एक नया और रोचक अनुभव होगा।इधर स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और अन्य लोगों को भी आगे आकर मदद करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैसा है कुछ भी कर सकते हैं माना नहीं है पर DAV स्कूल वाले तो बिजनेस करते हैं प्राइवेट स्कूल खोलकर स्टूडेंट के पेरेंट्स से अच्छा और मोटी रकम आसुलते हैं तो फिर दान DAV स्कूल को ही क्यों ऐसे बहुत सारे सरकारी स्कूल है जिसमें गरीब के बच्चे पढ़ रहे हैं