Homeपाकुड़किताझोर में ड्रग्स के साथ एक युवक गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

किताझोर में ड्रग्स के साथ एक युवक गिरफ्तार

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के किताझोर में ब्राउन शुगर (ड्रग्स) की खरीद-बिक्री करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने उसके पास से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। वहीं 2390 रुपए नगद भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी का नाम शीश मोहम्मद उर्फ राहुल शेख है। वह किताझोर में ब्राउन शुगर बेचने आया था। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें सीओ अरविंद कुमार बेदिया भी शामिल थे। यह छापेमारी टीम किताझोर पहुंची, जहां शीश मोहम्मद उर्फ राहुल शेख को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके पास से 14 पुरिया मादक पदार्थ बरामद किया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। बरामद मादक पदार्थ का वजन आठ से दस ग्राम है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद सारी जानकारियां इकट्ठा किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments