Homeपाकुड़मैट्रिक के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित
Maqsood Alam
(News Head)

मैट्रिक के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

समाचार चक्र संवाददाता

हिरणपुर। मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों के सम्मान में शनिवार को समारोह आयोजित किया गया। बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधा कुमारी ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रखंड के आठ उच्च विद्यालयों से चयनित तीन-तीन टॉपर विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। जिससे पूरे सभागार में उत्साह का माहौल बना रहा। सम्मानित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के पीछे की मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आगे की पढ़ाई और अपने जीवन के लक्ष्यों को भी साझा किया, जिससे अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिली।अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने, अनुशासन बनाए रखने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगणों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानध्याप रमेश कुमार गोस्वामी, शेखर शर्मा, बीपीओ ट्विंकल चौधरी, किशन भगत सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments