विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पाकुड़ जिले के लिए एक अस्थाई समिति की घोषणा की है। जिसमें विभिन्न पदों पर ग्यारह लोगों को नियुक्त किया है। अस्थाई समिति का कार्यकाल छह महीने का होगा। अगले छह महीने के अंदर प्रत्येक प्रखंड में भी अस्थाई समिति का गठन किया जाएगा। प्रदेश महासभा को प्रखंड अस्थाई समिति की जानकारी देनी होगी। इसी बीच जिला स्तरीय एक बैठक आयोजित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जिसमें स्थाई रूप से जिला कमेटी के गठन के लिए निर्णय लिया जाएगा और प्रदेश समिति को अनुशंसा कर भेजा जाएगा। इसके बाद प्रदेश समिति जिला समिति का गठन और पदों पर मानोनयन की घोषणा करेगी। वहीं अस्थाई समिति में जिन्हें जगह मिली है, उनमें कुल ग्यारह लोग शामिल है। अस्थाई समिति का अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह को बनाया गया है। जबकि सोहन कुमार सिंह संयोजक, प्रवीण कुमार सिंह संरक्षक, कुंदन कुमार सिंह एवं विपद भजन सिंह उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह सचिव, प्रकाश सिंह सहसचिव, सुकुमार सिंह कोषाध्यक्ष, दीपक सिंह सह कोषाध्यक्ष, रणवीर सिंह संगठन सचिव तथा ललित कुमार सिंह को अंकेक्षक मनोनीत किया गया है।
इन्हें यह जिम्मेदारी क्षत्रिय समाज के प्रति समर्थन की भावना को देखते हुए सौंपा गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने इस संबंध में एक मई को इनके नाम पत्र जारी किया है। अपने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि क्षत्रिय समाज के प्रति समर्पण, निष्ठा, समाज की एकजुटता और उत्थान के प्रयासों को देखते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के अनुशंसा पर इन अहम पदों पर नियुक्त किया जाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त किया है कि आप सबों की निष्ठा, समर्पण और प्रतिष्ठा से ना केवल पाकुड़ जिला, बल्कि आसपास के अन्य जिलों में भी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को मजबूती प्रदान करेगा।

