Homeपाकुड़पाकुड़: टैंपो पलटने से पति-पत्नी की मौत
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़: टैंपो पलटने से पति-पत्नी की मौत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

Crime reporter

लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-कुंजबोना मुख्य सड़क पर लब्दाघाटी में बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दंपत्ति की जान ले ली। यह सड़क हादसा बेहद ही दर्दनाक था। जिसमें टैंपो पलटने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक टैंपो संख्या जेएच 04 टी 5357 मोहनपुर साप्ताहिक हटिया से यात्री लेकर घाटी के रास्ते लिट्टीपाड़ा की ओर आ रही थी। इसी लब्दाघाटी पहाड़ी ढलान में टैंपो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे टैंपो में सवार पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मालिपाड़ा गांव निवासी चारलेस मरांडी (55 वर्ष) साबित हांसदा (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही एसआई अनिल पंडित दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को एंबुलेंस से पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त टैंपो को जब्त कर थाना लाया गया है। वहीं चालक मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments