Homeपाकुड़घर में तांडव मचाने से मना करने पर शराबी बेटे ने कर...
Maqsood Alam
(News Head)

घर में तांडव मचाने से मना करने पर शराबी बेटे ने कर दी पिता की हत्या

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के किताझोर मुहल्ले में मंगलवार की रात नशेड़ी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। नशे में धुत इस कलयुगी बेटे की जघन्य कृत्य से से हर कोई हैरान हैं। लोग सोचकर हैरान हो रहे हैं कि शराब पीकर घर में तांडव मचाने से मना करने पर एक पिता को मौत की ऐसी सजा मिल गई। नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता को धारदार हसुआ से मौत के घाट कैसे उतार सकता है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

दरअसल यह मामला नगर थाना क्षेत्र के किताझोड़ मुहल्ले में घटी मंगलवार रात की है। जिससे मुहल्ले में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात अनूप सरदार नशे में धुत होकर घर लौटा।

वह नशे में चूर होकर घर में तांडव मचाने लगा। इसी दौरान मना करने पर उसने पिता के साथ बहस शुरू कर दिया। देखते ही देखते अनूप ने हाथ में धारदार हसुआ उठा लिया और अपने पिता दिवाकर सरदार के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान पिता के सिर पर हसुआ से जोरदार वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं जानकारी मिली कि मृतक के तीन संतान हैं। आरोपी बेटे के भी पांच बच्चे हैं।

आरोपी अनूप सरदार की बेटी और मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उसका पिता अक्सर ही शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट करता था। वर्षा ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता अनूप सरदार मेरी मां को जलाकर मारने की कोशिश कर चुका है। पूरा परिवार लंबे समय से घरेलू हिंसा से परेशान था। इधर नगर थाना के एसआई अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद में हत्या का प्रतीत हो रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments