विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व तय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आम जनता से जुड़े मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को राज्य सरकार को घेरने का प्रयास किया गया।भाजपा का यह प्रदर्शन राज्य सरकार के खिलाफ ही था। जिसमें मुद्दों को जबरदस्त तरीके से पेश किया गया। धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा एवं प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा महतो मौजूद थे। धरना प्रदर्शन से पहले रेलवे स्टेशन मैदान से आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली शहर के मुख्य सड़क से होकर सिद्धू-कान्हू मुर्मू पार्क तक पहुंची। पार्क पहुंच कर रैली धरना में तब्दील हो गया।भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सिर एवं हाथों में मटका लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली और पानी को लेकर जनता की परेशानी और सामने रखा। पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं हर नागरिक की जरूरत है।लेकिन झारखंड सरकार में इन दोनों का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता की बुनियादी जरूरत को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी नल से जल योजना झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई चुकी है। कई जगहों पर योजनाएं अधूरी है। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा और महेशपुर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।पाकुड़ जिले में बिजली के नाम पर आंख मिचौली जारी है। पाकुड़ में सालों भर मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटी जाती है, पर कोई सुधार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। जरा सी वर्षा-आंधी पर घंटे बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को कुंभकर्णी निंद्रा में सोई सरकार को जगाने के लिए किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार बिजली-पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं देने में असफल रही है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के समय मुफ्त बिजली का वादा करने वाली सरकार अब स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक वोट डाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिल का काफी वृद्धि हुई है।कहा कि इस सरकार में नल से जल गायब है, बल्ब से बिजली गुल है।अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि पाकुड़ जिले में पानी और बिजली की गंभीर संकट है। भीषण गर्मी में महिलाओं को घरों में रहना चाहिए था।लेकिन खराब व्यवस्था के कारण उन्हें सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। भाजपा आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मेघा भारद्वाज को मांग पत्र सौंपा। धरना प्रदर्शन में बाबूधन मुर्मू, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, जिला महामंत्री रूपेश भगत, साधन झा, संपा साह, सुशिल साह, हृदयानंद भगत, सुरेंद्र भगत, प्रार्ची चौधरी, पूनम देवी, निधि गुप्ता, अनिकेत गोस्वामी, संजीव भगत, राहुल मिश्रा, सुरेश मंडल, करण मंडल, सुशांत घोष, बापन सरकार, त्रिलोचन दास, धनेश्वर साह, सुकुमार मंडल, वनेश्वर सोरेन, आशीष हेंब्रम, मोजेश टुडू, देवीलाल हांसदा, सुरेश भंडारी, कामेश्वर दास, मोहन मंडल, पंकज साह, जयंत मंडल, अक्षय मंडल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।


