Homeपाकुड़उदय लखमानी को जिला प्रभारी बनाए जाने पर जताया आभार,बोले-कांग्रेस के सभी...
Maqsood Alam
(News Head)

उदय लखमानी को जिला प्रभारी बनाए जाने पर जताया आभार,बोले-कांग्रेस के सभी विंग को करेंगे मजबूत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय लखमानी को कांग्रेस पार्टी का पाकुड़ जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इस मौके पर उदय लखमानी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो,एवं पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है,उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी विंग के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।उदय लखमानी ने कहा कि युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित पार्टी के सभी संगठनात्मक इकाइयों को सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज उठाने का काम करती रही है और आगे भी जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उदय लखमानी के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जिले में पहले से अधिक सक्रिय नजर आएगी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments