विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा एवं लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने दो प्रखंडों में दर्जन भर ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास कर विकास कार्यों को नई गति दी। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय हांसदा और विधायक हेमलाल मुर्मू ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांव को शहर से जोड़ने का जो सपना देखा था, वह अब धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहर तक पहुंचने में काफी सहूलियत होगी।अब ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य,बाजार एवं अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए लंबी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन


आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली है।नेताओं ने कहा कि वर्षों से खराब सड़कों के कारण ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, खासकर बारिश के दिनों में संपर्क पूरी तरह टूट जाता था। लेकिन अब नई सड़कों के निर्माण से आवागमन आसान,सरल और सुलभ हो जाएगा।इस दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि लंबे समय बाद इलाके में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं,जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में कई पंचायत प्रतिनिधि,झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कौन कौन थे मौजूद….
जिला अजीजुल ईस्लाम, श्याम लाल हांसदा, जाहिरुद्दीन मियां, जोसेफिना हेमब्रम,अमित भगत,निशा शबनम हांसदा,सुलेमान बास्की, कोरनेलियुस हेमब्रम, प्रसाद हांसदा,कालिदास मुर्मू,थॉमस मुर्मू, रंजन साह,संजीत भगत, आफताब आलम, भीमसेनट हेमब्रम,नवनीत कुमार,राजीव कुमार, बबलू मुर्मू,अबुल कलाम, चारलेस हांसदा, सिकंदर किस्कू, बलराम पहाड़िया, दिलीप राजवार, अशोक हेमब्रम आदि मौजूद थे.


