Homeपाकुड़इंटर-मैट्रिक के टॉपर को 10-10 हजार का प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित
Maqsood Alam
(News Head)

इंटर-मैट्रिक के टॉपर को 10-10 हजार का प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

कुंदन रविदास@समाचार चक्र

हिरणपुर। प्रखंड के प्लस टू विद्यालय हिरणपुर में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक रमेश गोस्वामी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हेमलाल मुर्मू, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, बीडीओ टुडू दिलीप एवं अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में जिला में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं इंटर कला संकाय की जिला टॉपर अनीसा नाज, मैट्रिक की जया कुमारी और अमन मरांडी को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा अन्य सात मेधावी विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में विधायक हेमलाल मुर्मू ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा के दम पर जिला और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश गोस्वामी, कुंमुद रंजन, रूपेश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments