विज्ञापन

Crime reporter
पाकुड़। जिले के महेशपुर थाना अंतर्गत रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के गारामारा गांव में मंगलवार रात को शराबी पति ने कुदाल से मारकर अपनी पत्नी 42 वर्षीय सूरुज किस्कू की हत्या कर दी। मां को बचाने आई उसकी 12 वर्षीय बेटी नेहा टुडू की भी गला दबाकर जान ले ली। इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, पाकुड़िया थाने के एसआई नागेंद्र कुमार, रद्दीपुर ओपी के एएसआई सुरेश प्रसाद एवं सुकुल मरांडी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस को नेहा टुडू का शव घर के आंगन में ही मिला। जबकि सूरुज किस्कू का शव पुलिस को नहीं मिल रहा था। काफी खोजबीन के बाद घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित गांव के ही जुनाश टुडू के सरकारी निर्माणाधीन आवास में मिला। जहां घर के अंदर गड्ढा खोदकर शव को ढक दिया गया था।पुलिस ने घटना स्थल से आरोपित नरेश टुडू को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना स्थल पर मृतक के स्वजन एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित नरेश टुडू हमेशा शराब के नशे में रहता था। इससे पूर्व में भी कई बार उसकी पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला कर चुका था। नरेश टुडू कुछ दिन पूर्व ईंट भट्टा में काम करने के लिए बंगाल गया हुआ था। दो दिन पूर्व ही घर लौटा था। बुधवार रात को भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपित ने सुरुज किस्कू की हत्या कर दी। वहीं मां को बचाने आई नेहा टुडू का भी गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद वह शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक निर्माणाधीन घर के अंदर कुदाल से गड्ढा करके महिला को ढक दिया। जिसके बाद वह घर में आकर सो गया। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि उसकी बच्ची आंगन में पड़ी है। वहीं आरोपित घर के अंदर सोया है। इसके बाद ग्रामीणों ने देखा कि बच्ची का नाक से खून निकल रहा है एवं गल्ला में दाग है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मृतक महिला का तीसरा पति है आरोपित नरेश टुडू
विज्ञापन

विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए मृतक महिला के भाई नुनाडांगा गांव निवासी लखन किस्कू ने बताया कि उसकी मृतक बहन की आरोपित नरेश टुडू के साथ तीसरी शादी थी। पूर्व में पहाड़पुर गांव में सूरुज किस्कू की शादी हुई थी। जहां 25 वर्षीय एक बेटी लैयली हांसदा है। पति की मौत के बाद उसकी गारामारा गांव में मोतीलाल टुडू के साथ दूसरी शादी हुई थी। इसमें उसकी दो बेटी थी। इनमें 12 वर्षीय नेहा टुडू एवं आठ वर्षीय रीना टुडू है। मोतीलाल टुडू की मौत के बाद उसी गांव के नरेश टुडू के साथ शादी की थी। जिसका कोई भी बच्चा नहीं था। आरोपित नरेश टुडू के द्वारा कई बार उसकी पत्नी पर मारपीट एवं जानलेवा हमले की गई थी। वहीं इस संबंध में महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि दोहरा हत्याकांड का अंजाम देने वाला पति को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है। इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
दंडाधिकारी सह सीओ, टेक्निकल सेल एवं फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में महिला का निकाला गया शव
वहीं महिला की शव को दंडाधिकारी सह सीओ संजय कुमार सिन्हा, टेक्निकल सेल एवं फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में वीडियो ग्राफी करते हुए मिट्टी खोदकर शव को बाहर निकाला गया। शव को निकालते ही मृतक स्वजन एवं ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। मृतक की छोटी बेटी एवं बड़ी बेटी दहाड़े मार कर रो रही थी। हर कोई इस दुखद दोहदे हत्याकांड की घटना का आलोचना कर रहे थे।


