विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में जानलेवा फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद की है।19 मई 2026 को गोपालपुर निवासी कपिलदेव मंडल पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। हालांकि गोली मिस हो जाने के कारण उनकी जान बच गई। इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन पर हिरणपुर थाना कांड संख्या-27/26 दर्ज किया गया था। मामले में संदीप मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया।पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया की एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 20 मई 2026 को मुख्य आरोपी संदीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर दर्शन मंडल के घर छापेमारी की गई,जहां से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुआ।इसके बाद पुलिस ने दर्शन मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध हिरणपुर थाना कांड संख्या-28/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में दर्शन मंडल एवं संदीप मंडल शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक सिल्वर रंग का देशी पिस्टल,एक मैगजीन तथा एक जिंदा गोली बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दर्शन मंडल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास,आर्म्स एक्ट,मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं के कुल 13 मामले पूर्व से दर्ज हैं।इस कार्रवाई में हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, अमरजीत कुमार मिश्रा, जेना बालमुचू, सूरजमल पासवान हरिवंश साव सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन



