विज्ञापन

CRIME REPORTER
पाकुड़-जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीजीआर कोल माइंस कंपनी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।उपरोक्त जानकारी पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह ने मीडिया को बताया की 15 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि 14 मई की रात बीजीआर कोल माइंस कंपनी द्वारा ब्रिज नंबर-02 पर कराए जा रहे सड़क एवं पुल निर्माण कार्य स्थल पर तैनात गार्ड को दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक पर्चा सौंपा था। पर्चे में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं टीपीसी के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी।इस संबंध में बीजीआर कंपनी के पदाधिकारी गुणमय मित्रा के लिखित आवेदन पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या-34/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर मामले के दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में चाँद हांसदा उर्फ चुटरोय (उम्र लगभग 41 वर्ष) निवासी बड़डाहा (मांझी टोला) तथा चानुस सोरेन (उम्र लगभग 38 वर्ष) निवासी पचुवाड़ा (चेतान टोला),थाना अमड़ापाड़ा, जिला पाकुड़ शामिल हैं।पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही हैं.इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार, थाना प्रभारी अनुप रोशन भेंगरा सहित अमड़ापाड़ा थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन


