Homeपाकुड़पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय में चोरी का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय में चोरी का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-नगर थाना क्षेत्र स्थित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय,पाकुड़ में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया कॉपर केबल एवं तार काटने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।20 मई 2026 को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद द्वारा नगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया।आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या-111/26 दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।इस संबंध में पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानन्द आज़ाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी की पहचान हबीब शेख उर्फ हाबील शेख उर्फ सुरज शेख (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता फिरोज शेख, निवासी नया बल्लभपुर, थाना नगर, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया लगभग 50 फीट कॉपर केबल तथा तार काटने में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध नगर थाना, मुफ्फसिल थाना एवं आरपीएफ पोस्ट पाकुड़ में विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।इस कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस पदाधिकारी आशीष कुमार राम, सविता कुमारी एवं नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments