Homeपाकुड़पाकुड़ को मिले नए एसडीपीओ,कुमार गौरव ने संभाली कमान
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ को मिले नए एसडीपीओ,कुमार गौरव ने संभाली कमान

अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त संदेश,कहा- “जीरो टॉलरेंस नीति पर होगा काम

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़– जिले को नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मिल गया है। कुमार गौरव ने पाकुड़ के 18वें एसडीपीओ के रूप में विधिवत पदभार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानन्द आज़ाद से ग्रहण कर लिया।पदभार संभालते ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का संकेत देते हुए कहा कि जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम किया जाएगा।नव पदस्थापित एसडीपीओ कुमार गौरव ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में बढ़ते अपराध, चोरी,अवैध कारोबार एवं असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यातायात नियमों का पालन कराने, हेलमेट जांच, ओवरलोडिंग रोकने एवं जागरूकता अभियान को तेज किया जाएगा ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

एसडीपीओ कुमार गौरव ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। थाना स्तर पर शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित होगा तथा आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा।पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उनका स्वागत किया। जिलेवासियों को उम्मीद है कि नए एसडीपीओ के नेतृत्व में पाकुड़ में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments